Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 18/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

18/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

18/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

18/02/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुआ कहा कि राज्य में उसना चावल की खपत ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुए उसना चावल मिलों की संख्या और बढ़ाएं।

👉 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में धान के विकेन्द्रीकृत मूल्य का लाभ मिला है। इस वर्ष 45 लाख मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के विरूद्ध 44 लाख 91 हजार मीट्रिक टन धान की रिकार्ड अधिप्राप्ति की गयी है, यह खुशी की बात है।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक को लगातार पी.डी.एस. दुकानों की जाँच करने का निर्देश दिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में कृषि विभाग के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति हेतु सेमिनार के आयोजन का निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की। उन्होंने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के सफल क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने छपरा क्लब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इसके सफलतापूर्वक संचालन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source