Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 07/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

07/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

07/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

07/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पूर्ण नशामुक्ति तथा दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु समाज सुधार अभियान के अंतर्गत राज्य भर में 12 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका की दीदियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

👉 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाते रहना है, यह तो एक शुरुआत है। समाज सुधार अभियान काफी सफल रहा है और लोगों ने इसे निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव के संबंध में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। 9 मार्च से 16 मार्च 2022 तक नामांकन होगा।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के चलंत चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड क्षेत्र में रवाना किया

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा हुई। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा की। उन्होंने दायर वादों के अनुरूप पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, मुशायरा एवं उर्दू भाषी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार योजना-2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source