Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 30/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

30/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार म्यूजियम एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय है, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय का प्रबंधन और कार्यकलाप का संचालन बेहतर ढंग से होते रहना चाहिए।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार म्यूजियम की डिजाइन अंतर्राष्ट्रीय टीम के द्वारा की गई है जो अद्भुत और विशिष्ट है। साथ ही उन्होंने ने बिहार म्यूजियम में लगे प्रदर्शों के ऐतिहासिक तथ्यों को बड़े शब्दों में और सहज ढंग से हिंदी और अंग्रेजी में अंकित करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को उसके संबंध में ठीक ढंग से जानकारी मिल सके।

👉 श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने दशरथ मांझी, श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में ट्रांसजेंडर समुदाय (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 पर जागरूकता हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री प्रेम सिंह मीणा समेत कई अन्य वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अंचल कार्यालय, पिपरा का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले के तटबंधों की सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 63 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे कल के भविष्य हैं, इसलिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source