बिहार की आज की प्रमुख खबरें
03/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अगामी 18 जुलाई से राजगीर में शुरू होने वाले मलमास (पुरुषोत्तम मास) मेला- 2023 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वैतरणी धाम घाट पर श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचते हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण स्थल है। यहां वैतरणी में स्वच्छ जल के साथ-साथ घाट की साफ-सफाई का प्रबंध बेहतर रखें। मलमास मेले के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं की इच्छा होती है कि वे वैतरणी घाट आकर यहां की जो परंपरा है उसका निर्वहन करें।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि मलमास मेला के शुरू होने में अब समय काफी कम बचा है, इसे ध्यान में रखते हुए काम तेजी से पूर्ण करायें ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि यहां पानी का फ्लो बेहतर ढंग से हो, इसका पुख्ता प्रबंध रखें, यही हमारी इच्छा है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वह इस दुर्घटना से काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।
👉 सूबे में पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक में कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन विभाग की बड़ी भूमिका है। विभाग, नीतियों एवं प्राथमिकताओं के आधार पर बेहतर ढंग से कार्य करे और लक्ष्य के अनुरूप और तेजी से पौधारोपण कराएं।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त 17 मामलों का त्वरित निष्पादन किया।
👉 सारण के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुकम्पा समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बताया कि मृत चौकीदारों- दफ़ादारों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु कुल 14 प्रस्तावित मामलों में से 09 मामलों को स्वीकृत किया गया।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने EVM एवं VVPAT के वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने EVM एवं VVPAT रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 118 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने दिव्यांगजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar