Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 11/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

11/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

11/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

11/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना म्यूजियम परिसर में उन्नयनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद बिहार म्यूजियम की तरह ही पटना म्यूजियम भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा और यह देखने में काफी सुंदर लगेगा। इससे बिहार के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी बेहतर ढंग से जानेगी और समझेगी।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना म्यूजियम और बिहार संग्रहालय में सभी प्रदर्शों के बारे में जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में बड़े अक्षरों में लिखवाने के निर्देश दिये ताकि लोग उसे ठीक से पढ़कर समझ सकें।

👉 माननीय सूचना एवं जन-सम्पर्क-सह-जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने संभावित बाढ़, मौसम एवं सिंचाई से संबंधित जरूरी सूचना हेतु बुधवार को ‘बेफ्रिक ऐप’ का लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बाढ़, सिंचाई के साथ ही मौसम की भी जानकारी मिलेगी। ऐप के माध्यम से बारिश के दौरान नदियों के जलस्तर का पूर्वानुमान तीन से पांच दिन पूर्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों एवं व्यक्तियों तक रीयल टाइम में आंकड़ा उपलब्ध होगा जिससे समय रहते जरूरी कदम उठा सकें।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने अंचल कार्यालय, श्रीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने मुंडेश्वरी महोत्सव, 2023 को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय परिसर में अवस्थित EVM एंव VVPAT गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने EVM एंव VVPAT की सुरक्षा एवं रख-रखाव को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में ICDS की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में अद्यतन जानकारी ली।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source