Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार13/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

13/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बिहार कैबिनेट ने शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 35 अरब से ज्यादा की राशि की मंजूरी दी है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में समग्र शिक्षा अभियान स्कीम के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के वेतन और अन्य मदों में खर्च की जायेगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट ने अपराधों पर नकेल कसने के लिए राज्य के सभी जिलों में रेल समेत बिहार पुलिस के अंतर्गत कुल 44 साइबर पुलिस थाना खोलने के प्रस्ताव पर भी अपनी स्वीकृति दी। वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में बिहार रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 2023 को भी लागू किए जाने की मंजूरी दी है।

👉 माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता ने BLDRA कोर्ट में ऑनलाइन वाद दायर करने की सुविधा का शुभारम्भ किया। इस मौके पर कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। उन्होंने सभी संबद्ध अधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये 13 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में नवबंदोबस्त बालू घाटों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार सभी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बालू घाटों को जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने प्राप्त कुल 11 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने पीएचसी, महुआ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सिमरी बख्तियारपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय