Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 06/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

06/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

06/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

06/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे के काराओं में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कारा एंबुलेंस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि सभी जगह एंबुलेस सेवा शुरू कर दी गयी है। राज्य की कुल 59 काराओं में से 36 में ये सुविधा पहले से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शेष 23 काराओं के लिए भी आज से एंबुलेंस सेवा शुरू हो गयी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बंदियों को बेहतर इलाज एवं आपातकालीन स्थिति में अस्पताल ले जाने के लिए यह एंबुलेंस काफी उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंसों में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लड प्रेशर मशीन, पल्स ऑक्सी मीटर, स्ट्रेचर, इमरजेंसी मेडिसीन जैसे विभिन्न जीवन रक्षक चिकित्सीय उपकरणों की सुविधा होगी। साथ ही इसमें पारा मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहेंगे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मणिपुर में हो रही हिंसा के मद्देनजर वहां रहने वाले बिहार के लोगों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी को मणिपुर के मुख्य सचिव से वार्ता कर वहां रह रहे बिहार के लोगों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि मणिपुर में रह रहे बिहार के ऐसे लोग जो वापस बिहार आना चाहते हैं, उन्हें फैसिलिटेट करायें ताकि वे सुरक्षित बिहार वापस लौट सके।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये 15 लोगों की समस्या सुनकर समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में बेतिया एवं बगहा में निर्माणाधीन आरओबी की कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, एकमा का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने प्रखंड कार्यालय, पिपरा का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति, नवोदय विद्यालय की बैठक हुई। उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने सिमरिया घाट परिसर में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ससमय निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source