Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 21/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

21/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

21/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

21/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों को लेकर राज्य सरकार सजग एवं सतर्क है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि बाढ़ से सुरक्षा हेतु बचे हुए सभी कटाव निरोधक कार्य एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य मॉनसून से पहले पूर्ण करें। नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी। सभी संबद्ध विभाग जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी लें और उसके आधार पर कार्य करें।

👉 सूबे में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार को लेकर हर प्रकार से काम किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पुन: यहां मलमास मेला लगनेवाला है और यह मान्यता है कि उस दौरान 33 करोड़ देवी-देवता यहां वास करते हैं। प्रत्येक तीन वर्ष पर मलमास मेला यहां लगता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मलमास मेले में आनेवाले लोगों को सहूलियत मिले उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना सिटी में खानकाह मित्तनघाट, तकियाशरीफ एवं पटनदेवी मंदिर के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-1 को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित दाखिल-खारिज का त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रखंड कार्यालय परिसर अवस्थित ईवीएम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम के रख-रखाव एवं सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रखने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी ईद-उल-फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने सामाजिक सौहार्द्र बनाये रखने हेतु कई सुझाव दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने प्राप्त कुल 27 आवेदनों में से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source