Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 11/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

11/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

11/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

11/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मोईनुलहक स्टेडियम, राजेन्द्र नगर अवस्थित पार्क में स्थापित शहीद जुब्बा सहनी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उन्होंने नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन भी किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार म्यूजियम की शासी निकाय की बैठक हुई। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को बिहार म्यूजियम से संबंधित कार्यान्यवन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में लोकायुक्त एवं मानवाधिकार से प्राप्त मामले की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में आगामी 20 से 22 मार्च को बिहार दिवस-सह-अंग महोत्सव, 2023 को लेकर बैठक हुई। बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा और उसकी तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके निष्पादन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन के उद्घाटन पूर्व तैयारियों को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों से जुड़े योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source