बिहार की आज की प्रमुख खबरें
12/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 सूबे में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को आयोजित अणे मार्ग में बिहार संग्रहालय समिति की शासी निकाय की द्वितीय बैठक में कहा कि बिहार म्यूजियम एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय है, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय का प्रबंधन और कार्यकलाप का संचालन बेहतर ढंग से होते रहना चाहिए।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार म्यूजियम की डिजाइन अंतर्राष्ट्रीय टीम के द्वारा की गई है जो अद्भुत और विशिष्ट है। साथ ही उन्होंने ने बिहार म्यूजियम में लगे प्रदर्शों के ऐतिहासिक तथ्यों को बड़े शब्दों में और सहज ढंग से हिंदी और अंग्रेजी में अंकित करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को उसके संबंध में ठीक ढंग से जानकारी मिल सके।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग +2 कन्या आवासीय विद्यालय, कदमकुआं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को छात्राओं से निरंतर संवाद स्थापित रखने के निर्देश दिये।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक ने इस्लामपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विवादित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा को दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामले के निदान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत अंतर्गत गूलरवेद गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने प्रखंड कार्यालय, सरायगढ़ भपटियाही का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम 2022- 23 से संबंधित जिला कृषि टास्क फोर्स समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने किसानों को लम्बित भुगतान देने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar