Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 21/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

21/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

21/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

21/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के 12वें दिन गया जिले का दौरा किया। उन्होंने बांकेबाजार प्रखंड स्थित ग्राम बेला में विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की नली-गली, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्यवन की जांच की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में बेला के बंजर भूमि में लेमनग्रास खेती का जायजा लिया उन्होंने कहा कि लेमनग्रास बहुत ही बढ़िया चीज है, इससे लोगों को लाभ हो रहा है।

👉 समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र, बोधगया का निरीक्षण किया तथा जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया। इस मौके पर जीविका दीदियों ने माननीय मुख्यमंत्री से अपना अनुभव साझा किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बोधगया प्रखंड के ग्राम पंचायत इलरा में नीरा उत्पादक समूह द्वारा नीरा उत्पादन चक्र का जीवंत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने पंचायत सरकार भवन, इलरा का उद्घाटन भी किया।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामलों को जल्द ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में नई रेल लाइन परियोजना एवं भारतमाला परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में भूकम्प सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। उन्होंने भूकम्प से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने पातेपुर प्रखंड के अकबरपुर एवं जन्दाहा प्रखंड के कादिलपुर में लगाये गये भू-अर्जन कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रखंडों से आये लगभग 85 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source