Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 25/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

25/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में छात्र-छात्राओं को छात्रवृति योजना का लाभ दिया जा रहा है। हमलोगों का उद्देश्य है कि राज्य के सभी छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करें, उनका उत्थान हो। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराएं ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी के राइस मिल में ब्यॉलर फटने से कई मजदूरों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने घायल सभी मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी स्टॉक होल्डर्स को मिशन मोड में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने आर.टी.पी.एस. कार्यालय, शेखोपुरसराय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को पार्दर्शिता का साथ काम करने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने घोषी नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम मीराबिगहा में बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत खरीफ मौसम वर्ष 2022-23 के अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में डी.एल.सी.सी. एवं डी.एल.आर.ए.सी. की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सूक्ष्म सिंचाई योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा हुई। उन्होंने निजी बोरेवेल एवं पम्पसेट की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source