Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 17/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

17/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

17/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

17/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों को हरसंभव मदद पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आयोजित चतुर्थ कृषि रोड मैप की समीक्षा बैठक में कहा कि हमलोग वर्ष 2008 से ही कृषि रोड मैप के माध्यम से लगातार काम कर रहे हैं ताकि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सके। राज्य की 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। हर खेत तक सिंचाई पहुंचाने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तक बिजली पहुंच गयी है और किसानों को भी बिजली उपलब्ध करायी जा रही है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य बाढ़ और सुखाड़ दोनों आपदा से प्रभावित रहता है। बाढ़ और सुखाड़ से बचाव के लिए कई दीर्घकालिक कदम उठाये गये हैं। बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराते हैं। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिपेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिपेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस. की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। उन्होंने उर्वरक के वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पारस्परिक समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source