Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 22/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

22/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

22/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

22/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विभागीय मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि बिहार में ईको टूरिज्म के विकास के लिए कई कार्य किये गये हैं। कई आकर्षक स्थलों को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों तक पहुंचने के लिए आवागमन को सुगम बनाया गया है और सुविधाओं का बेहतर इंतजाम किया गया है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत कुशल एवं युवा कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इसके तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार हासिल करने में सहूलियत हो।

👉 विश्व गैंडा दिवस, 2022 के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा चिड़ियाघर, पटना में विभिन्न जिलों से आये बच्चों ने मार्च निकालकर गैंडा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता संदेश दिया। इस अवसर पर विभागीय मंत्री श्री तेज प्रताप यादव समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने बिदुपुर प्रखंड के चेचर गांव स्थित गंगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने गोढ़वां प्रखंड का भ्रमण किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 मधेपुरा के जिलाधिकारी श्री श्याम बिहारी मीणा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय में रक्तकोष का उद्घाटन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source