बिहार की आज की प्रमुख खबरें
19/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 आज महीने के तीसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता स्वर्गीय कन्हैया प्रसाद सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
👉 लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान संबंध में लोगों के बीच में प्रचारित कराएं ताकि इस संस्थान के बारे में लोग जान सकें और यहां इलाज के लिए आएं।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने सरकार के जनकल्याणी योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रजिस्ट्री शटल वाहन की सुविधा प्रारंभ करने को लेकर चर्चा की।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने डीजल अनुदान एवं उर्वरक की उपलब्धता को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने नवनिर्मित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के युवा वर्ग को इस व्यायामशाला में अत्याधुनिक उपकरणों का लाभ लेना चाहिए।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने डीजल अनुदान एवं उर्वरक की उपलब्धता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar