Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 14/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

14/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

14/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

14/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को हवाई सर्वेक्षण कर पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न संभावित सुखाड़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नवादा जिले के फुलवरिया डैम के जलस्तर का भी निरीक्षण किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों को
निर्देश देते हुये कहा कि प्रभावित जिलों के प्रखंड, पंचायत एवं गांव स्तर तक सुखाड़ की स्थिति का ठीक ढंग से आकलन कराएं और किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखें।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सर्व शिक्षा अभियान एवं मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने रसोइयों के मानदेय भुगतान को अद्यतन रखने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक। उन्होंने सभी पात्र किसानों को शीघ्र ही डीजल अनुदान का लाभ देने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अस्पताल में टेली-काउसंलिंग की सुविधा तथा प्रखंडस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापना करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के बाद एसीपी का लाभ देने हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने चिह्नित बालू घाटों एवं बालू खंडों का न्यूनतम जमा राशि के निर्धारण के संबंध में चर्चा की।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने एम.जे.के. कन्या इंटर कॉलेज सभागार में बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में आयोजित ‘जिला स्तरीय तरंग मेला उत्सव, 2022’ का शुभारम्भ किया। इस मौके प्रशासनिक अधिकारी एवं प्राचार्य के साथ-साथ शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने नगर निकाय के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने नगर निगम सहित सभी नगर निकायों में लैंड फील साइट तथा सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए संबंधित अधिकारियों से भू-उपलब्धता की जानकारी ली।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source