Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 01/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में 48वां जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी बालिका प्रतियोगिता, 2022 का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जितेन्द्र कुमार राय समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्य के 04 जिलों में वज्रपात से 07 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 04-04 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि बुधवार को वज्रपात से गया में 03, रोहतास में 02, औरंगाबाद में 01 तथा कैमूर में 01 व्यक्ति की मौत हुई है।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने मनीगाछी प्रखंड के माऊबेहट पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने स्मार्ट सिटी अंतर्गत संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने लालगंज अंचल के बलहा बसन्ता स्थित गंडक नदी के तिरहुत तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तटबंध कटाव निरोधी कार्य को लेकर कई महत्पूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने ‘क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम’ के तहत मखदुमपुर प्रखंड के मनियार बिगहा गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने धान रोपनी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निरीक्षण किया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आन्तरिक संसाधनों एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने अनुमंडल कार्यालय एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, राजगीर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संधारित पंजी की जांच की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source