Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 22/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

22/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

22/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

22/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गया जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गया के विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गया में पितृपक्ष मेला महासंगम, 2022 को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पितृपक्ष मेला, 2022 की तैयारी हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने फल्गु नदी पर बन रहे रबड़ डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फल्गू नदी के रबड़ डैम में पूरे साल 3 फीट पानी रहेगा। इससे श्रद्धालुओं को तर्पण करने में सुविधा होगी।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बहादूरपूर, मुसल्लहपूर, अगमकुआं और श्रीकृष्णपुरी थाना के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण कमिटी एवं चाइल्ड लाइन एडवाइजरी बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने पर्यवेक्षण गृह में रहनेवाले बच्चों के हित में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में आत्मा शाषी परिषद् की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने किसानों के उत्थान हेतु संबंधित अधिकारियों को कई मत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source