Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 18/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

18/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

18/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

18/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों को हरसंभव राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समीक्षा बैठक में निर्देश दिया है कि राज्य में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखें। प्रखंडवार स्थिति का आकलन कराएं, संभावित सूखे की स्थिति में किसानों को हरसभंव सहायता पहुंचाने की योजना बनाएं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि किसानों को डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलाएं। जो बचे हुए आवेदक हैं उनको जल्द राहत दिलाएं। उन्होंने किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी पितृपक्ष मेला, 2022 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने मेले के सफल आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने वन स्टॉप सेंटर एवं महिला हेल्प लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी को वन स्टॉप सेंटर के निर्माणाधीन भवन को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने राजापाकर प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने महादलित टोले में बुनियादी सुविधा मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने बिरौल प्रखंड के अरगा उसरी पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया।

👉 किशनगंज के श्री श्रीकांत शास्त्री ने बहादुरगंज के नाटुआपाड़ा पंचायत में क्षेत्र भ्रमण किया। उन्होंने राज्य सरकार की क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने आगामी पितृपक्ष मेला, 2022 को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पितृ तर्पण के लिए आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने क्षेत्र ‘भ्रमण कार्यक्रम’ के तहत् रतनी फरीदपुर प्रखंड के कंसुआ एवं पंडौल पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source