Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 16/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

16/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

16/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

16/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान ने कुल 31 नये मंत्रियों को शपथ दिलायी।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एक एजेंडा पर मुहर लगाई गयी। कैबिनेट ने “जल-जीवन-हरियाली अभियान” के विस्तारीकरण एवं इसके क्रियान्वयन तथा “जल-जीवन-हरियाली मिशन” के विस्तारीकरण एवं इसके प्रशासनिक मद में वृद्धि की स्वीकृति दी है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बच्चों को साइंस के बारे में नई-नई जानकारी देने के लिए पटना में आधुनिक साइंस सिटी का निर्माण कराया जा रहा है, इसका नामकरण ए.पी.जे.अब्दुल कलाम साइंस सिटी किया गया है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह की स्मृति में बापू टावर का पटना में निर्माण कराया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों को प्रदर्शित किया जायेगा ताकि आनेवाली पीढ़ी बापू के विचारों को पूरी तौर पर जानते रहें।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री सह विधायक सुभाष सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। वह मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने आगामी पितृपक्ष मेला, 2022 को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मृत एवं स्वेच्छिक सेवानिवृति कर्मचारियों के 12 आश्रितों के बीच अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि निबंधन कार्य, अग्निशमन व्यवस्था, साफ-सफाई, RWH सिस्टम लगाने एवं शिकायत पेटी का नियमित अनुश्रवण करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source