गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार02/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

02/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी ने राज्य में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए सुयोग्य किसानों को डीजल अनुदान हेतु सभी जिलों में राशि उपलब्ध करवाई गयी है। उन्होंने डीजल अनुदान की राशि हेतु प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जांच कर किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में ब्रांज मेडल जीतने पर हरजिंदर कौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में भारत के लिए जूडो में ब्रांज मेडल जीतने पर विजय कुमार यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में भारत के लिए जूडो में सिल्वर मेडल जीतने पर सुशीला देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं आई.सी.डी. एस. के योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को तय समय सीमा में कार्ययोजना को पूरा करने का निर्देश दिया।

👉 सहरसा के ज़िलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने नवनियुक्त पंचायत सचिवों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया। साथ ही उन्होंने सभी नवनियुक्त पंचायत सचिवों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया |

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस, 2022 से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विचार-विमर्श किया।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में लघु सिंचाई एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। उन्होंने जिला अंतर्गत बंद पड़े नलकूपों को एक सप्ताह के भीतर चालू सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले के सभी न्याय मित्रों एवं कचहरी सचिवों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी