गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार22/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

22/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

22/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ निश्चय की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर हाल में वर्ष 2025 तक हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना को पूर्ण करें। उन्होंने राज्य के अंदर नदियों को जोड़ने की योजना पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहे।

👉 राज्य के 04 जिलों में वज्रपात से 04 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होंने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका अहम योगदान था। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, गया को दिवंगत विष्णुदेव नारायण सिंह के अंतिम संस्कार हेतु समूचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने फुलवारीशरीफ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। उन्होंने खाद की उपलब्धता, वितरण को कुशल प्रबंधन के साथ संचालित करने हेतु कई सुझाव दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने कोच प्रखंड में पेयजल समस्या तथा संभावित सुखाड़ को लेकर समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर माननीय विधायक टेकारी श्री अनिल कुमार भी मौजूद रहे।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने भरगामा पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को बारे में जानकारी ली।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी