Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 05/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

05/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

05/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

05/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैंठक में कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार दौरे पर आयीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा कल बुधवार को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ई.आर.एस.एस.) डायल -112 सेवा का लोकार्पण किया जाएगा। इमरजेंसी के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं पुलिस से शिकायत और मदद लेने हेतु यह नंबर कल से उपलब्ध होगा। अब किसी भी मदद के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नम्बर की जरूरत नहीं होगी। बस एक ही नंबर डायल-112 से लोग सभी तरह की इमरजेंसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से एस.एन.सी.यू., परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जनहित से संबंधित सभी कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मद्य निषेध कानून को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (एईएस) की बैठक की। उन्होंने जिले के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने संभावित बाढ़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक की। उन्होंने बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 भागलपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में राजकीय नलकूपों के सफल संचालन हेतु नामित ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं विभागीय अभियंता के साथ जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया|

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं मनरेगा से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source