बिहार की आज की प्रमुख खबरें
03/06/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी। कैबिनेट ने प्रदेश में विशेष भू-सर्वेक्षण कार्य के लिए 8.80 अरब रुपये की राशि की स्वीकृति दी है। इसके अलावा डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए कैबिनेट ने चार वर्षों के लिए अवधि विस्तार दिया है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व. जार्ज फर्नांडिस की जयंती के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
👉 भागलपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सुल्तानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत में नमामि गंगे के तहत राष्ट्रीय रैंचिंग कार्यक्रम, 2022 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के इको सिस्टम को मजबूत करने हेतु दो लाख से अधिक मछली का जीरा छोड़ा|
👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने अनुमंडल कार्यालय, रजौली के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने हेल्थ वेलनेस सेंटर, गंगटा तथा PHC एवं APHC टेटिया बम्बर का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, कादिराबाद का औचक निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 जमुई के जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘आत्मा’ के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच सोलर लाइट, इंसेक्ट ट्रैप एवं नेपसेक स्प्रेयर का वितरण किया।
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए किभी भी टोले में पेयजल की समस्या से निपटने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने कन्या मध्य विद्यालय, खरैया बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने एवं मिड-डे-मिल योजना का बेहतर ढंग से संचालन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar