Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 08/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

08/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

08/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

08/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के दौर में हमलोगों ने सबकी मदद की। बिहार के लोग जो बाहर फंसे हुये थे उनकी मदद की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं को जो मदद दे रही उसमें कोई कमी नहीं लाएं।

👉मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल योजना के कारण पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ी है। अब मैट्रिक की परीक्षा में लड़कों से थोड़ा ज्यादा लड़कियाँ शामिल हो रही हैं। सिविल सेवा परीक्षा में भी अच्छी संख्या में लड़कियाँ सफल हो रही हैं।

👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहारशरीफ स्थित बड़ी दरगाह में हजरत मखदूम शेख शरफुद्दीन अहमद यहिया मनेरी के 660वें उर्स के मौके पर उनके आस्ताने पर चादरपोशी की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी दरगाह स्थित नवनिर्मित अतिथिगृह का उद्घाटन किया।

👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने होमियोपैथी के विशेषज्ञ डॉ. बी. भट्टाचार्य के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. भट्टाचार्य सरल स्वभाव के थे, मरीजों के साथ उनका आत्मीय संबंध रहता था। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

👉अररिया के जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों का आवास समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने हेतु रानीगंज प्रखंड के पहुसरा पंचायत के वार्ड नंबर-16 में आवास निर्माण की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया।

👉सुपौल के जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने एन.एच. डिवीजन मधेपुरा के अंतर्गत परियोजना की समीक्षा की और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति, अधिप्राप्ति, राज्य खाद्य निगम, सहकारिता, गोदाम निर्माण, लोक सूचना, लोक शिकायत निवारण, विधि, मानवाधिकार, लोकायुक्त, डैशबोर्ड, सी.एम./पी.एम. तथा CPGRAM की समीक्षा बैठक की।

👉सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने शहर के कौशकी महिला दुग्ध उत्पादन कंपनी लिमिटेड परिसर में जीविका के सौजन्य से ठंडा नीरा एवं नीरा उत्पादन विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया।

👉पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री राहुल कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं तालाबों का निर्माण व जीर्णोद्धार, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता निर्माण तथा वृक्षारोपण की समीक्षा हुई।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source