शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार02/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

02/05/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना म्यूजियम में पुरातात्विक अवशेषों के लिए उत्खनन कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर भवन निर्माण विभाग के सचिव समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परिवहन परिसर, फुलवारीशरीफ का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भी निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 पटना के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने गांधी मैदान में ईद के अवसर पर नमाज हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने ईद-उल-फित्र त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवास को 15 मई तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में ईद-उल-फित्र को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी