Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 30/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

30/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पूर्णिया जिले में कृत्यानंद नगर प्रखंड के गणेशपुर, परोरा ग्राम में देश का पहला ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहे।

👉इस इथेनॉल प्लांट का निर्माण 14 एकड़ 37 डिसमिल भूमि पर किया गया है। इस पर लगभग 105 करोड़ रुपये खर्च हुये हैं। इस इकाई में 52 लोगों को प्रत्यक्ष एवं सैकड़ों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की प्राप्ति होगी।

👉इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहली बार यहां पर इथेनॉल का उत्पादन शुरू हुआ। हमलोगों के लिए यह खुशी की बात है कि बिहार में उद्योग का विस्तार हो रहा है।

👉बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। BSPHCL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस ने ईद की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि रमजान का पाक महीना हमें प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना का संदेश देता है। हम सभी धर्मों का समान आदर करते हैं।
👉पटना के ज़िलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित आधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में युद्धस्तर पर नाला उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है। नालों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है।

👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता पुल निर्माण निगम की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक ने अभियोजन पदाधिकारियों के साथ न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

👉बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने पूर्ण प्रतिरक्षण से संबंधित कार्यों को और भी गंभीरतापूर्वक से संपादित करने का निर्देश दिया।

👉सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने बैजनाथपुर स्थित बन्द पड़े पेपर मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने सदर अस्पताल में पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने एईएस और चमकी बुखार से ग्रसित इलाजरत बच्चों के माता-पिता से मिलकर हालचाल जाना एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source