गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार29/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

29/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने करौटा-राजगीर पथ का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कल देश का पहला ग्रीनफील्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ करेंगे। यह प्लांट पूर्णिया जिले में कृत्यानंद नगर प्रखंड के गणेशपुर, परोरा ग्राम में स्थित है।

👉 लगभग 14 एकड़ 37 डिसमिल भूमि पर ग्रीनफील्ड इथेनॉल प्लांट का निर्माण किया गया है। इसकी स्थापना में लगभग 105 करोड़ रुपये खर्च हुये हैं। इथेनॉल प्लांट की उत्पादन क्षमता 65 हजार लीटर प्रतिदिन है। इस प्लांट से प्रतिदिन 2 टन डीडीजीएस एनीमल फीड बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व का उत्पादन बायोप्रोडक्ट के रूप में होगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना काफी दु:खद है। उन्होंने मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान का निर्देश दिया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधा को लेकर लोगों से फीडबैक लिया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच की अध्यक्षता में नीति आयोग एवं सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभुकों को केसीसी ऋण मुहैया कराई जाए।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत मॉडल आंगनवाड़ी केन्द्र की स्थापना हेतु ICDS के पदाधिकारियों एवं योजना शाखा की टीम के साथ बैठक हुई। उन्होंने जल्द 15 केंद्रों पर काम प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

👉 पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री राहुल कुमार द्वारा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन के पर्चे बांटे गये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी