Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 26/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

26/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बिहार म्यूजियम सोसाइटी के शासी निकाय की प्रथम बैठक हुई।

👉 रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद् जलपुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल बिरादरी, आदर्श लोक कल्याण संस्थान एवं इंडियन हिमालयन रिवर बेसिन काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित बिहार संवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

👉 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से बिहार ने न सिर्फ देश को बल्कि पूरे विश्व को पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के इस प्रयास को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी मान्यता दी है।

👉 बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं गंगा जल आपूर्ति योजना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुये कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। छोटी-छोटी नदियों को जोड़ने की योजना बनाएं तथा इसको लेकर व्यवहारिक आकलन कराएं।

👉 पटना के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने गृहरक्षकों की बहाली हेतु जिला चयन समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 06 मई से बिहटा में शारीरिक जाँच परीक्षा शुरू की जाएगी।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम एवं नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय भवनों की स्थिति तथा भूमि की उपलब्धता की जानकारी ली।
👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने शिक्षा विभाग के कार्यों की भौतिक प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अरेराज प्रखंड के बभनौली कोहबरवा पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 400 वर्ष पुराने वटवृक्ष की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार के निर्देश पर डीडीसी की अध्यक्षता में आईसीडीएस की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुचारू रूप से संचालन का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source