Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 23/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

23/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

23/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

23/04/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज विजय दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

👉पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस देश में आजादी की लड़ाई सबसे पहले वीर कुँवर सिंह के नेतृत्व में लड़ी गयी थी। हमारी इच्छा शुरू से रही है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर किया जाना चाहिए।

👉पटना के ज़िलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील की सुनवाई कर शिकायतों का निवारण किया।

👉समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने समाहरणालय परिसर में रिवर्स वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। यह मशीन सभी आकार की पीईटी बोतलों को रिसाइकल करने का एक वैकल्पिक तरीका प्रदान करती है।

👉अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. ने केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधे भी लगाये।

👉बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवाश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉नवादा के जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने समाहरणालय सभाकक्ष में अभियान बसेरा के तहत गृह स्थल निर्माण हेतु 44 लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया।

👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अंचलवार भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अंचलाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

👉मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक की। इस समिति के माध्यम से गंगा नदी से जुड़ी नदियों जैसे- गंडक और कोसी आदि नदियों को प्रदूषण मुक्त रखना है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source