गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार15/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

15/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

15/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक उन्नति एवं तकनीकी विकास होने से नये-नये उत्पादों एवं सेवाओं का बाजार में आगमन हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने हित की रक्षा हेतु उपभोक्ताओं का सजग एवं जागरूक होना नितांत आवश्यक है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

👉 मुख्यमंत्री ने इंवेस्टिगेशन के कार्य को बेहतर तरीके से ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया है ताकि अपराधियों को सख्त सजा दिलायी जा सके। उन्होंने कहा कि अपराध अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की कोताही ना हो, इसका सतत अनुश्रवण करें।

👉 मुख्यमंत्री ने बिहटा-सरमेरा सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ में सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के उर्स के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की। उन्होंने राज्य में सद्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने 31 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2020-21 के लंबित सभी दाखिल खारिज वादों के निष्पादन का निर्देश दिया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ने होली और शब-ए-बारात को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की। उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

👉 अररिया के जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के चलंत चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र में रवाना किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी