Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 13/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

13/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 हर घर नल का जल योजना के सफल क्रियान्यवन हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि भू-जल स्तर पर विशेष निगरानी रखें। हर घर नल के जल का रख-रखाव ठीक ढंग से हो ताकि लोगों के घरों तक निर्बाध रूप से जल की आपूर्ति होती रहे तथा लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भू-जल स्तर की समस्या वाली पंचायतों के संदर्भ में विचार कर अलग से प्रस्ताव बनाएं ताकि लोगों के समक्ष भविष्य में भी पेयजल की समस्या न हो।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्व. किशोर कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन भी किया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 14 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी की अध्यक्षता में जिले के बैंककर्मियों की बैठक हुई। उन्होंने बैंक सुरक्षा के मद्देनजर सभी बैंकों में CCTV लगाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एसडीआरएफ जवान के साथ बैठक हुई। उन्होंने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने खड़गपुर प्रखंड के तेलिया डीह पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source