Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 29/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

29/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जनकनंदिनी माता सीता के जन्मोत्सव ‘जानकी नवमी‘ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि माता सीता की जीवन-गाथा से हमें त्याग, सेवा, संयम, प्रेम आदि जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। मां जानकी सबका कल्याण करें, यही कामना है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा स्वामी निरंजनानन्द सरस्वती परमाचार्य विश्व योगपीठ, मुंगेर की गरिमामयी उपस्थिति में ‘योग एवं ध्यान केन्द्र’ तथा वरीय पदाधिकारी आवास, शास्त्रीनगर, पटना का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस, 2023 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन में सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी पूरी मुस्तैदी और मेहनत से कार्य करें ताकि बिहार और आगे बढ़े। बिहार आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा।

👉 कृषि निदेशक डॉ. आलोक रंजन घोष, कृषि विभाग द्वारा बामेती, पटना के सभागार में आयोजित लीची क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, 2023 का उद्घाटन किया गया। साथ ही उनके द्वारा ‘Bihar’s Litchi at a glance’ नामक पुस्तिका का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए हमें उद्यानिक फसलों के उत्पादन पर जोर देना होगा। इस क्रम में आज का यह कार्यक्रम सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 37,000 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 3.08 लाख मीट्रिक टन लीची का उत्पादन होता है, जो पूरे देश में उत्पादित लीची का 42 प्रतिशत है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बड़ी पटन देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग एवं आन्तरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित दाखिल-खारिज मामले को जल्द निपटाने के निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा की जिलाधिकारी श्रीमती जे. प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर लगातार हेलमेट जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शेरशाह सूरी महोत्सव, 2023 को लेकर बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source