बिहार की आज की प्रमुख खबरें
25/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित रामानन्द तिवारी की जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
👉 सूबे के विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नाली और शौचालय का निर्माण कराया गया है। हर घर तक बिजली पहुँचा दी गयी है। हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। सभी खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का हमलोगों का लक्ष्य है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के अंतर्गत बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने हेतु स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि जांचोपरांत प्राप्त 169 आवेदनों में 139 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गयी।
👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्वक और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में लोगों से मनाने की अपील की।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहरा कुटी ग्राम पहुंचकर मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा रही जमीन मापी का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आये लगभग 120 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने चैती छठ पूजा की तैयारी को लेकर बड़गांव एवं औंगारी धाम तालाब घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने वीर लौरिक महोत्सव, 2023 को लेकर ग्राम हरदी में स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु तैयारियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में सर्वे कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर सर्वे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar