गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार20/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

20/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

20/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए कार्य जारी है। उत्तर बिहार में हमेशा बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। इसके समाधान को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोगों का मकसद है कि फसलों के उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आमदनी भी बढ़े।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी ईश्वर चन्द्र कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल अधिकारी रहे थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने नवनिर्मित मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में मिशन अन्त्योदय सर्वेक्षण, 2023 की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों से सम्बंधित 29 पैरामीटर पर कार्यों को 24 मार्च, 2023 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय/खनन टास्क फोर्स/तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी