Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 13/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

13/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई निजी आद्योगिक लगाने की स्वीकृति दी गयी। वहीं कैबिनेट ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए जन सहयोग से भूमि एवं भवन प्राप्त करने एवं नामकरण की प्रक्रिया को मंजूरी दी है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस ने मुजफ्फरपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग परियोजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में 15 फरवरी तक सिक्योर मीटर्स 25000 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगायेगी। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगवाने हेतु बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने किसी भी स्थिति में एक भी किसान का भुगतान लंबित नहीं रहने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पुनपुन बराज परियोजना के कार्य की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजना से जुड़े लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेष कुमार मीणा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह, 2023 के मौके पर यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को जन आंदोलन बनाएं।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source