Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 04/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

04/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

04/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

04/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 पर्यावरण संरक्षित को लेकर राज सरकार निरंतर कार्य कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ऊर्जा प्रक्षेत्र के विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि सौर ऊर्जा प्राकृतिक ऊर्जा है। इसको बहुत बढ़ावा देने जा रहे हैं। हमलोगों ने जल-जीवन-हरियाली अभियान में तय किया है कि सौर ऊर्जा का प्रयोग ज्यादा-से-ज्यादा होना चाहिए। इसके लिए प्रचार- प्रसार करें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के एकंगरसराय प्रखंड स्थित कोसियावां में स्व. बाबू राम नंदन प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने असम के कछार जिला में चिमनी ब्लास्ट में बिहार के दो मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की l साथ ही मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुदान देने के निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभाग से जुड़े लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त कुल 113 मामलों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में चतुर्थ कृषि रोड मैप के सूत्रण हेतु किसानों से विचार-विमर्श एवं सुझाव संकलन से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जाति आधारित जनगणना, 2022 के प्रथम चरण के संचालन हेतु बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने धान अधिप्राप्ति के सफल क्रियान्यवन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार ने शिवसागर पंचायत के कुम्हऊ में क्रॉप कटिंग का जायजा लिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source