Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार 02/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

बिहार की आज की प्रमुख खबरें

02/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष गुरूवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यों एवं बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए कई कदम उठाये गये हैं। खिलाड़ियों को तत्काल सम्मान एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकारी सेवाओं में उनकी नियुक्ति की जा रही है। खिलाड़ियों को बेहतर खान-पान के साथ-साथ प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी प्रखंडों में स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है। बचे हुए स्टेडियमों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराएं। स्टेडियमों की साफ-सफाई और मेंटेनेंस की बेहतर व्यवस्था रखें। वहां खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेलों का आयोजन कराते रहें। स्कूलों में बच्चे-बच्चियों की पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद की भी बेहतर व्यवस्था रखें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सब जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की वेट लिफ्टिंग स्पर्द्धा में 6 स्वर्ण पदक जीतनेवाली बिहार की खिलाड़ी सुश्री कृति राजसिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वेट लिफ्टिंग के प्रति उनके जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उनकी इस जीत से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला परिवहन समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में भिखारी ठाकुर चौक से बस स्टैंड तक प्रस्तावित डबल डेकर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने धान अधिप्राप्ति के सफल क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने आंगनबाड़ी केन्द्र, श्रीमतपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बढ़ते ठंड को देखते हुए वृद्ध, असहाय, निर्धन, दिव्यांग, विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।

👉 जमुई जिला के हरला पंचायत के 5 गांवों के दिन बहुरे, इन गांवों को स्वच्छता के दृष्टिकोण से ओडीएफ प्लस और मॉडल गांव घोषित किया गया।जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार सिंह ने लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला पंचायत के 5 गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित किया। घोषणा के बाद पंचायत और लक्ष्मीपुर प्रखंड के लोगों में खासा उत्साह दिखा। स्वच्छता के प्रति आमजन ने भी जिलाधिकारी को भरोसा दिया कि ‘रहेंगे स्वच्छ तो रहेंगे स्वस्थ’।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने चकिया प्रखंड के बेदीवन मधुबन पंचायत में सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source