बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार18/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

18/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

18/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आयोजित चतुर्थ कृषि रोड मैप की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि समेकित चौर विकास कार्यक्रम को बढ़ावा दें तथा तेजी से इस पर काम करें। इससे चौर क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पशु संसाधनों के विकास के तहत गाय को बढ़ावा दें। गाय का दूघ काफी उपयोगी एवं फायदेमंद होता है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि रोड मैप से 12 विभाग संबद्ध है। कृषि रोड मैप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के मुताबिक कार्यों का सही विशलेषण एवं आंकलन करें। तीनों कृषि रोड मैप की कई उपलब्धियां है। उन्होंने निर्देश दिया कि इसके अलावा कहीं कुछ और कमी है, उसे दूर करें और चौथे कृषि रोड मैप के लिए बेहतर कार्ययोजना एवं लक्ष्य निर्धारित करें। लोगों की आमदनी बढ़े, राज्य का विकास हो, इसके लिए सभी लोग ठीक से काम करें।

👉 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री तेजप्रताप यादव के द्वारा बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद का वेबसाइट, ‘हम वृक्षों को मित्र बनाएं मार्गदर्शिका’ एवं ‘प्राकृतिक वातावरण में पक्षी अवलोकन मार्गदर्शिका’ का लोकार्पण किया गया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह बिहटा प्रखंड के पैनाल पंचायत में फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित किसान चौपाल में शामिल हुए। उन्होंने पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण हेतु फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने पंचायत भवन, मनरेगा योजना, नल जल योजना एवं नली गली योजना की कार्य प्रगति की जांच की।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने दलसागर पंचायत में सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत सरकार भवन के भूमि चयन हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने बाल संरक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के सफलतापूर्वक संचालन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत में प्रखंडस्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी