बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार14/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

14/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

14/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों के द्वारा जल संसाधन विभाग के नवनियुक्त कनीय लेखा लिपिक एवं निम्न वर्गीय लिपिक का नियुक्ति पत्र वितरण-सह-उन्मुखीकरण समारोह का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कनीय लेखा लिपिक एवं निम्न वर्गीय लिपिकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिये राज्य सरकार पूरी तरह तत्पर है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में कहा कि इस बार अल्प वर्षापात के कारण 11 जिलों में सूखे की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि हमने विभिन्न जिलों का एरियल सर्वे भी किया था। सूखाग्रस्त जिलों के प्रभावित किसानों को सभी प्रकार के राहत दिये गये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान के उत्पादन का ठीक से आकलन करा लें और अनुमानित उत्पादन के अनुसार ही धान अधिप्राप्ति का जिलावार लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धान अधिप्राप्ति बेहतर ढंग से करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार राज्य मुकदमा नीति 2011 के अंतर्गत जिलास्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई। बैठक में कुल 9 मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा किया गया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली, मनरेगा, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल, सात निश्चय, ग्रामीण कार्य योजना, बाढ़-सुखाड़ आपदा, पंचायती राज, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड एव विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने आई.सी.डी.एस. योजना अंतर्गत नवचयनित कुल 12 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच चयन पत्र का वितरण किया। उन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी