शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार11/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

11/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

11/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलो द्वारा प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती एवं शिक्षा दिवस पर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आयोजित समारोह का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर, वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती एवं शिक्षा दिवस, 2022 पर आयोजित समारोह में बच्चों के लिए बैगलेश शनिवार समेत कई ऐप की लांचिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद के द्वारा शिक्षा की शुरूआत की गयी। देश को एकजुट करने और शिक्षा को आगे बढ़ाने की उनकी भूमिका अहम रही है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार में जल्द-से-जल्द और शिक्षकों की बहाली की जाए। उन्होंने कहा कि जितने और भी और स्कूल बनाने हैं तो उसे बनाएं।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बिहटा प्रखंड के पैनाल पंचायत में फसल अवशेष प्रबंधन संबंधी किसान चौपाल में भाग लिया। उन्होंने पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण के मद्देनज़र फसल अवशेष नहीं जलाने हेतु किसानों से अपील की।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने हेल्पलाइन काउंटर पर कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की ।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में इंटर विद्यालय, हिसुआ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और जिलास्तरीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर काम करने की सलाह दी।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी