बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार08/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

08/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

08/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरूनानक जयंती पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं। गुरूनानक देव जी ने ‘इक ऑकार’ का नारा दिया था यानि ईश्वर एक हैं। गुरूनानक देव जी के समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना साहिब गुरूद्वारा में दरबार हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पटना साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अधिक-से-अधिक लोगों को प्रशिक्षित कीजिए ताकि आपदा के प्रति लोग जागरूक हो। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को जो भी जरूरत होगी सरकार हसभंव मदद करेगी।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने नैनो यूरिया, बॉयो फर्टिलाइजर, वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कराने को लेकर कृषकों के बीच अभियान चलाने के निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले में धान अधिप्राप्ति हेतु जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने धान अधिप्राप्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने जनता दरबार में आये हुये कई फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी