शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार13/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

13/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 21 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में सुखाड़ को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में दिनांक- 03.11.2022 को होने वाले मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए ई.वी.एम. का पहला रैंडमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने बहेड़ी प्रखण्ड के समधपुरा पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने अमवामन में पर्यटन दृष्टिकोण से कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू देने के लिए कराए जा रहे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।

👉 मधबुनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की तृतीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में उग्रतारा महोत्सव-2022 को लेकर गठित विभिन्न समितियों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पंचायत सरकार भवन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने घोषी प्रखंड अंतर्गत भारथु पंचायत में संचालित सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी