शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार02/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

02/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

02/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुसरण का संकल्प लेना चाहिए। हमें बापू के विचारों को आगे बढ़ाना है तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना है, ताकि देश आगे बढ़े और आपस में प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव का माहौल रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने सादगी के साथ जीवन व्यतीत करते हुए खुद को देश की सेवा में समर्पित कर दिया था। शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का आह्वान किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आगामी दशहरा पर्व एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए शनिवार को विधि व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें। अगर कोई गड़बड़ करने की कोशिश करता है तो सख्ती से कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने अफवाह और द्वेष फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह नजर रखने और उन पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणियाँ एवं सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करनेवाले पोस्ट पर पूरी नजर रखें एवं उनसे निपटने के लिए साइबर क्राइम सेल सतत् निगरानी करते रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने सभी थानों में लैंडलाइन फोन फंक्शनल रखने तथा मुख्यालय स्तर से निरंतर अनुश्रवण करने के निर्देश दिये।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नगर निकाय चुनाव, 2022 से संबंधित सभी कोषांगों एवं निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। मालूम हो कि प्रथम चरण में ज़िले के 10 नगर परिषद एवं 2 नगर पंचायत में 10 अक्टूबर 2022 को मतदान और 12 अक्टूबर को मतगणना है।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर ढंग से सुसंचालित करने हेतु सिविल सर्जन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने सदर अस्पताल के प्रांगण में जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अनुमंडल कार्यालय एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ने उन्होंने संधारित पंजी की जांच की एवं उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी