बिहार की आज की प्रमुख खबरें
25/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बेला इंडस्ट्रीयल एरिया में लेदर पार्क का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने लेदर से निर्मित सामानों के निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों को देखा और कार्यरत लोगों से बाततीच की।
👉 लेदर पार्क के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने जीविका महिला उद्यमियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमलोगों ने जीविका समूह का गठन कराया और वर्ष 2006 में मुजफ्फरपुर में ही पहली बार जीविका दीदियों से मिलने आए थे। जीविका दीदियां काफी बढ़िया काम कर रही है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि सभी लोगों को रोजगार मिले। राज्य के बाहर 40 जीविका दीदियों को प्रशिक्षित कराकर लेदर कलस्टर से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।
👉 मुख्यमंत्री ने मोतीपुर में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का भी जायजा लिया। वहां भारत ऊर्जा डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इथेनॉल का प्लांट लगाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि इथेनॉल प्लांट जल्द शुरू हो सके।
👉 पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो एवं नगरायुक्त ने गांधी मैदान का निरीक्षण कर दशहरा और रावण बध कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से जिलास्तरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों सहित सभी SDO, DCLR, SDPO, CO तथा SHO के साथ दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु समीक्षा बैठक की।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने प्रखंड कार्यालय, त्रिवेणीगंज का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्य दिशा-निर्देश दिए।
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित कार्यों को अविलंब निष्पादित करने के निर्देश दिए।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar