बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार15/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

15/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

15/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पंचायती राज मंत्री श्री मुरारी प्रसाद गौतम, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने सभी जगह गांव-गांव, घर-घर तक बिजली पहुंचा दिया है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को अब रात में भी रौशनी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह काम एक-दो साल में पूरा हो जाएगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर वार्ड और पंचायत में 10-10 सोलर लाइट लगाये जाएंगे। इसका मेंटेनेंस भी बहुत आवश्यक है। लाइट लगाने वाली एजेंसी 5 साल तक मेंटेनेंस करेगी। उन्होंने एक-एक चीजों पर नजर रखने के लिए पंचायत सदस्यों को निर्देश दिये।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, सम्पतचक का निरीक्षण किया। उन्होंने जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये।

👉 सीवान के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी चेहल्लुम को लेकर शांति समिति के साथ बैठक हुई। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री कुशल श्रमिक उद्यमी कलस्टर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने क्षेत्र भ्रमण के तहत मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज स्थित पशु अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल को सुचारू रुप से संचालित करने तथा भवन मरम्मती के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिलास्तरीय पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने पितृपक्ष मेला, 2022 हेतु गाँधी मैदान में बनाये गये दीदी की रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन कर रहे तीर्थयात्रियों से उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी