शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार13/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

13/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।

👉 बिहार कैबिनेट ने राज्य में अनियमित मॉनसून, सूखे एवं अल्पवृष्टि से उत्पन्न सुखाड़ जैसी स्थिति में फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन के लिए बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से पूर्व में स्वीकृत लगभग 29 करोड़ 95 लाख रुपये के अतिरिक्त 60 करोड़ रुपये राशि की निकासी एवं व्यय की मंजूरी दी है।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डीजल अनुदान भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने आगामी त्योहारों को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आगामी नगर निकाय चुनाव, 2022 हेतु गठित कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने आगामी नगर निकाय चुनाव, 2022 को लेकर जिला स्कूल स्थित ईवीएम कोषांग तथा वज्रगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने 500 सीटेड प्रेक्षागृह निर्माण, सहकार भवन और संयुक्त श्रम भवन निर्माण के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी