सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार07/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

07/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

07/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कल गुरुवार को गया में बिहार का पहला और भारत का सबसे बड़ा रबर डैम और पितृपक्ष मेला, 2022 का उद्घाटन करेंगे। अब फल्गु नदी में पिंडदानियों के लिए सालों भर जल उपलब्ध रहेगा। मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट पितृपक्ष मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात होगी। मालूम हो कि गया में पितृपक्ष मेला 9 सितंबर से 25 सितंबर, 2022 तक निर्धारित है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक बालक विद्यालय, राजेंद्र नगर का निरीक्षण कर प्रबंधन समिति की बैठक की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस. की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलास्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों को तम्बाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जिले में 12 महिला पर्यवेक्षिका के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु चयन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने अविलंब जांचोपरांत मेधा सूची प्रकाशित किये जाने के निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी चेहल्लुम एवं दशहरा पर्व, 2022 को लेकर शांति समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने DRCC केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कालाजार एवं डेंगू बीमारी पर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने शिक्षा में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 120 शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है ।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी