बिहार की आज की प्रमुख खबरें
05/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी।
👉 सूबे में जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2015 से सात निश्चय का काम हमलोगों ने शुरू किया। इसके तहत हर घर नल का जल पहुंचाया गया। हर घर तक पक्की गली-नाली का निर्माण कराया गया। हर घर में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पानी में आयरन, आर्सेनिक और फ्लोराइड की शिकायतें हैं वहां लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करायी जा रही है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हर घर नल का जल का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसमें कई जगहों पर समस्याएं आयी, उसका निदान कर काम किया जा रहा है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य के 03 जिलों में वज्रपात से 06 लोगों की मौत पर मर्माहत है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मतृक के परिजनों को 04-04 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अरूणाचल प्रदेश के करदाबी के पालन में सोने के दौरान चट्टान गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले 03 मजदूरों की मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दु:खद बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।
👉 माननीय जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा ने कोसी बराज के डाउनस्ट्रीम में पश्चिमी कोसी तटबंध के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आई.सी.डी.एस. कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने हाजीपुर प्रखंड के हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकासात्मक योजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्थापना स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक हुई। उन्होंने प्रधान लिपिक, लिपिक, चालक, राजस्व कर्मचारी एवं कार्यालय परिचारी की सेवा संपुष्टि, ACP एवं MACP का लाभ देने के संबंध में विचार विमर्श कियाI
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar