बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार04/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

04/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

04/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के पहले सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वह 1974 के जे.पी. आंदोलन के प्रखर सेनानी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने 8 पोलो रोड स्थित आवास जाकर दिवंगत नरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड के रहने वाले चार मजदूरों की नागालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के निर्देश पर जिले के चयनित महादलित टोलों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कृषि, भूमि संरक्षण, उद्यान एवं मत्स्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी ईद-ऊल-जोहा (बकरीद) के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में बालू के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने हेतु सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बिनगावां में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कतरीसराय में जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर अस्थावां विधायक और संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक की। उन्होंने जल निकासी हेतु आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी